- अंतरराष्ट्रीय सऊदी को F-35 फाइटर जेट देगा अमेरिका, ट्रम्प की ₹2.3 लाख करोड़ की डील को मंजूरी
-
Sep 18, 2026
67
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सऊदी अरब को 48 F-35 फाइटर जेट बेचने की मंजूरी दे दी है। इन विमानों की कीमत करीब 24 अरब डॉलर यानी ₹2.3 लाख करोड़ है। हालांकि, डील पूरी होने से पहले अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी जरूरी है।
इस बीच अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने चिंता जताई है कि F-35 की संवेदनशील तकनीक चीन के हाथ लग सकती है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, पेंटागन की डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी (DIA) की एक रिपोर्ट में इस खतरे का जिक्र किया गया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन सऊदी अरब में जासूसी करके या वहां की सेना के साथ अपने सहयोग के जरिए F-35 की तकनीक हासिल करने की कोशिश कर सकता है।
- अंतरराष्ट्रीय फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिले अनिल कपूर
- 1 सप्ताह पहले
- अंतरराष्ट्रीय मैड्रिड के दक्षिण में दो ट्रेनों की टक्कर, 40 लोगों की मौत
- एक महीने पहले