Breaking News
PDF डाउनलोड करें
करवा चौथ ने टाला था टीएमजेड का शिलान्यास

ग्वालियर। ग्वालियर में बहुचर्चित महत्वाकांक्षी टीएमजेड योजना के शिलान्यास करवा चौथ ने टाल दिया था। करवा चौथ 29 अक्टूबर को था और इसी दिन मप्र के अधिकारियों ने बिना सोचे समझे केन्द्रीय गृहमंत्री के कार्यालय से मिली तारीख 29 अक्टूबर को फाइनल कर दिया। स्वयं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। इसकी तैयारी भी होने लगी, युद्धस्तर पर साडा में भूमि समतलीकरण व पंडाल का काम होने लगा। सिक्योरिटी व तैयारी अलर्ट भी आ गये। 
बाद में 29 तारीख को करवा चौथ को लेकर एक वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी ने चर्चा की, तब जाकर अधिकारियों व आईआईडीसी को पता लगा कि 29 अक्टूबर को करवा चौथ है और अधिकांश अधिकारी, कर्मचारी, नेतागण व आम कार्यकर्ता आने को तैयार ही नहीं है। तब कहीं जाकर कुछ अधिकारियों ने केन्द्रीय मंत्री सिंधिया, मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव तक बात पहुंचाई, बात आगे बढ़ते हुये केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी तक पहुंची, तो उन्होंने सहायता का परिचय देते हुये 29 अक्टूबर का अपना ग्वालियर दौरा व टीएमजेड का शिलान्यास कार्यक्रम टाला, तब कहीं जाकर ग्वालियर में अधिकारियों ने राहत की श्वांस ली। वरना करवा चौथ पर घर से गायब रहने पर अधिकारियों को उनकी पत्नी साहिबान जरूर तलब कर देती। अब अधिकारी उन साहब को जरूर धन्यवाद दे रहे है, जिन्होंने करवा चौथ की याद दिला दी। 

Like This Post?
संबंधित खबरें
भ्रष्टाचारियों पर एआई का कहर
वैश्यों की एकता
सेहत का खजाना बना विवि
केटेगरीज
ताज़ा खबरें