Breaking News
PDF डाउनलोड करें
अभिषेक पावरप्ले में टी-20 के हाईएस्ट स्कोरर

भारत ने तीसरे टी-20 में अफगानिस्तान को 127 रन से हरा दिया। दिल्ली में खेले गए मुकाबले में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने 108 रन बनाए। उन्होंने इस पारी के दौरान कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
अभिषेक टी-20 इंटरनेशनल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। इसके साथ ही उन्होंने ओवरऑल टी-20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीयों में विराट कोहली की बराबरी की। दोनों के नाम 10 शतक हैं। इसके अलावा उन्होंने 30 गेंद पर शतक लगाकर रोहित शर्मा के फास्टेस्ट सेंचुरी का भारतीय रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।


अभिषेक ने दिल्ली में पावरप्ले के 6 ओवर में 22 गेंदों पर नाबाद 76 रन बनाए। यह पुरुष टी-20 इंटरनेशनल में पावरप्ले में किसी बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है। पुर्तगाल के कुलदीप घोलिया 74 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

Like This Post?
संबंधित खबरें
केटेगरीज
ताज़ा खबरें