- भोपाल भोपाल में चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या
-
Sep 20, 2026
58
भोपाल में रविवार सुबह चलती बाइक पर युवक ने अपने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी बाइक पर पीछे बैठा था। उसने पिस्टल निकालकर बीच में बैठे दोस्त के सिर से सटाकर गोली चला दी। गोली लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। मामला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का है।
निशातपुरा पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 21 वर्षीय इखलास उर्फ ताशी के रूप में की गई है। वह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी था। पेंटरी का काम करता था। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी अलीम उर्फ अल्लू की तलाश शुरू कर दी है।