- ग्वालियर जीवाजी क्लबः सहसचिव पद पर धर्मेन्द्र अग्रवाल को मिल रहा व्यापक समर्थन
-
Nov 23, 2026
108
ग्वालियर। प्रतिष्ठित जीवाजी क्लब के चुनाव में इस बार एक आम व्यक्ति समाजसेवी और व्यवसायी धर्मेन्द्र अग्रवाल भी चुनावी मैदान में हैं। जीवाजी क्लब में एक्जूकेटिव कार्यकारिणी सदस्य रहे धर्मेन्द्र अग्रवाल सहसचिव पद पर अपना भाग्य आजमा रहे है और उन्हें सदस्यों का व्यापक समर्थन मिल रहा है।
धर्मेन्द्र अग्रवाल को जीवाजी क्लब में सदस्य उनकी सक्रियता को लेकर बेहद पसंद भी करते है, वह क्लब के हर कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते है और हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाते भी हैं। धर्मेन्द्र अग्रवाल जीवाजी क्लब को और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करना चाहते है। उनका कहना है कि अभी वर्तमान टीम ने क्लब में काफी डव्लपमेंट किया भी है, लेकिन इसके साथ क्लब में सुरक्षा, हाईजनिक किचिन व फूड भी जरूरी है। अब मैं इस दिशा में बेहतर काम करूंगा, क्योंकि हाईजनिक फूड प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिये जरूरी है। इसी प्रकार जीवाजी क्लब में टायलेटों की संख्या और बढ़ाने व वर्तमान टायलेट साफ सफाई वाले होने चाहिये, ताकि क्लब के सदस्य संक्रमण से मुक्त रहे।
धर्मेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि जीवाजी क्लब में मनोरंजन के साधन और बढ़ाने पर भी उनका फोकस रहेगा और अनाधिकृत प्रवेश करने बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर उनकी प्राथमिकता रहेगी। धर्मेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि जीवाजी क्लब सदस्यों का उन्हें व्यापक समर्थन व स्नेह मिल रहा हैं।
- ग्वालियर मेला आरटीओ छूट को लेकर तोमर-सिंधिया समर्थक व्यापारी गुटों में बंटे
- 2 दिन पहले
- ग्वालियर जीवाजी क्लबः यश गोयल के न लड़ने से राजू कुकरेजा की राह आसान
- 3 दिन पहले
- ग्वालियर मोबाइल कारोबारी रातों रात 7 करोड़ लेकर चंपत, घर दुकान सब बेच गया
- 3 दिन पहले
- ग्वालियर विनय अग्रवाल व डा. दीपक शर्मा मानव अधिकार आयोग में आयोग मित्र नियुक्त
- 2 सप्ताह पहले