- ग्वालियर मोबाइल कारोबारी रातों रात 7 करोड़ लेकर चंपत, घर दुकान सब बेच गया
-
Nov 24, 2026
43
ग्वालियर। ग्वालियर से व्यापारियों द्वारा मोटा रूपया लेकर भाग जाने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को ग्वालियर से एक मोबाइल कारोबारी लगभग 4 करोड़ रूपये से अधिक की राशि लेकर रातों रात चंपत हो गया। यह राशि विभिन्न मोबाइल ब्रांडों की थी, जो विभिन्न मोबाइल वितरकों से मोबाइल लेने पर उसके उपर बकाया थी। मोबाइल व्यापारी का नाम अमित हवलानी है, जो राजीव प्लाजा जयेन्द्रगंज में मोबाइल प्लस नाम से शोरूम चलाता था। व्यापारी के रातोंरात गायब होने पर मोबाइल वितरकों में हड़कंप मच गया और सभी व्यापारी एक दूसरे को फोन लगाकर मामले की जानकारी लेते रहे। इंदरगंज थाना पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर मोबाइल व्यापारियों का रूपया लेकर भागे अमित हवलानी की तलाश शुरू कर दी है।
मोबाइल व्यापारी अमित हवलानी के भागने का पता मंगलवार सुबह उस समय चला जब उसकी दुकान सुबह खाली मिली। दुकान खाली मिलने पर मोबाइल वितरकों ने अमित हवलानी को फोन लगाया तो उसका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद व्यापारी उसके घर सेवानगर पहुंचे तो घर पर भी ताला मिला। इससे व्यापारियों का माथा ठनका और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन अमित हवलानी और उसके परिवार का अता पता नहीं चला। इसके बाद लुटे-पिटे मोबाइल व्यापारी इंदरगंज थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। इंदरगंज पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर मोबाइल व्यापारियों का रूपया लेकर भागे अमित हवलानी की तलाश शुरू कर दी है। मोबाइल व्यापारी नितिन कालानी, संदीप और योगेश ने अमित हवलानी के खिलाफ 4 करोड़ रूपया लेकर भाग जाने की शिकायत पुलिस से की है। इधर कुछ अन्य व्यापारियों का कहना है कि अमित हवलानी 7 करोड़ रूपये से भी ज्यादा का फर्जीबाड़े करके भागा है। अमित के भागने के बाद जब व्यापारियों ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह अपनी दुकान, मकान सब बेच गया है।
- ग्वालियर मेला आरटीओ छूट को लेकर तोमर-सिंधिया समर्थक व्यापारी गुटों में बंटे
- 2 दिन पहले
- ग्वालियर जीवाजी क्लबः यश गोयल के न लड़ने से राजू कुकरेजा की राह आसान
- 3 दिन पहले
- ग्वालियर जीवाजी क्लबः सहसचिव पद पर धर्मेन्द्र अग्रवाल को मिल रहा व्यापक समर्थन
- 4 दिन पहले
- ग्वालियर विनय अग्रवाल व डा. दीपक शर्मा मानव अधिकार आयोग में आयोग मित्र नियुक्त
- 2 सप्ताह पहले