- ग्वालियर जीवाजी क्लबः अध्यक्ष पद पर राजू कुकरेजा व डा. नीरज कौल के नाम मजबूती में
-
Oct 23, 2026
321
- अन्य में डा. ओपी गुप्ता, अमृत माहेश्वरी, अजय गर्ग बाबी के नाम चर्चा में
ग्वालियर। जीवाजी क्लब ग्वालियर के चुनावों की दुदुंभी बज चुकी है। चुनाव 20 दिसंबर को प्रस्तावित हैं, दीपावली के आसपास नामांकन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। लेकिन जीवाजी क्लब के दावेदारों में अभी से सक्रियता बढ़ गई है, रोज क्लब के विभिन्न कक्षों में बैठकें चल रही है। नये नये नाम सामने आ रहे हैं। अभी सबसे ज्यादा कशमकश अध्यक्ष पद के नामों को लेकर हैं।
अध्यक्ष पद पर अभी जो दो सर्वाधिक सशक्त नाम टाप 2 में सामने आये हैं उनमें राजू कुकरेजा व डा. नीरज कौल के नाम हैं। इन दोनों नामों पर ही जीवाजी क्लब की वर्तमान टीम व पूर्व पदाधिकारी सहमत है। कारण यह है कि यह दोनों राजू कुकरेजा व डा. नीरज कौल जाने माने चर्चित नाम है, जिन पर क्लब के सदस्यों का अगाध भरोसा भी है। लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि यह दोनों मित्र भी है और अध्यक्ष पद पर ही दोनों लड़ना चाहते हैं।
राजू कुकरेजाः अब राजू कुकरेजा की बात करें तो एमएलबी कालेज के छात्र रहे राजू कुकरेजा का व्यापक नेटवर्क है, मित्रों की लंबी लिस्ट है और वर्तमान अध्यक्ष राजू सेठ के साथ उनकी बेहद अच्छी यारी भी है। जीवाजी क्लब में वह इतने लोकप्रिय है कि वह एक बार सचिव व दो बार क्लब के सफल अध्यक्ष रह चुके हैं। अध्यक्ष पद पर वह एक बार र्निविरोध व एक बार सबसे ज्यादा मतों से जीते थे। उनके सर्वाधिक मतों के कारण दूसरे प्रत्याशियों की जमानत भी जब्त हो गई थी। राजू कुकरेजा का इस संदर्भ में कहना है कि वह मित्रों से चर्चा के बाद चुनाव के लिये तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जीवाजी क्लब में काम बोलता है, वह जब भी पद पर रहे उन्होंने सबके लिये उदारमन से कार्य किया। किसी से भेदभाव नहीं किया। जीवाजी क्लब में भी उन्होंने काफी कार्य कराये जो सबके सामने हैं।
डा. नीरज कौलः डा. नीरज कौल पेशे से चिकित्सक है और उनके परिवार का सामाजिक दायरा बहुत विस्तृत है, जिस कारण क्लब में उनका अपना प्रभाव है। क्लब के बेहतर लोगों में उनकी गिनती होती हैं। डा. नीरज कौल पहले जीवाजी क्लब में सचिव का उल्लेखनीय कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। वह इस बार अध्यक्ष पद पर लड़ने की मंशा लिये है। लेकिन यह भी बात तय है कि राजू कुकरेजा व डा. नीरज कौल आपस में बेहतर मित्र है और दोनों में से कोई एक ही चुनाव लड़ेगा। डा. नीरज कौल से इस संवाददाता ने फोन पर चुनाव लड़ने की बात पूछी तो उन्होंने कहा देखिये आगे आगे होता है क्या? उनका कहना था कि अपने मित्रों की सलाह से ही वह आगे बढ़ेंगे।
अन्य दावेदारों में ओपी गुप्ता, अमृत माहेश्वरी व अजय गर्ग बाबी के नाम उभरे
अध्यक्ष पद के लिये अन्य दावेदारों में डा. ओपी गुप्ता शांता नर्सिंग होम, जमीन कारोबारी अमृत माहेश्वरी व अजय गर्ग बाबी के नाम सामने आये हैं। हालांकि डा. ओपी गुप्ता व जमीन कारोबारी अमृत माहेश्वरी कभी जीवाजी क्लब में विशेष सक्रिय नहीं रहे है और सामाजिक स्तर पर भी वह कोई विशेष कार्य नहीं कर सके हैं, जिस कारण इनका दायरा सीमित हैं। अमृत माहेश्वरी तो जमीन कारोबार के सिलसिले में इंदौर ही शिफ्त हो गये थे। अब वह ग्वालियर आकर जीवाजी क्लब के अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ना चाहते हैं, ताकि अध्यक्ष बनकर शान ए जलवा कायम कर सकें।
इसी क्रम में सचिव पद पर चुनाव हारे अजय गर्ग बाबी भी अध्यक्ष पद को लालीपाप समझकर चुनावी सपना देख रहे हैं। एक बार वह सहसचिव रह चुके है। लेकिन क्लब के सदस्यों के साथ उन्हें सहज मेलजोल बढ़ाना होगा, तभी वह चुनाव की वैतरणी निकाल पायेंगे वैसे भी जीवाजी क्लब के चुनाव दिल जीतकर ही जीते जा सकते हैं।
- ग्वालियर मेला आरटीओ छूट को लेकर तोमर-सिंधिया समर्थक व्यापारी गुटों में बंटे
- 2 दिन पहले
- ग्वालियर जीवाजी क्लबः यश गोयल के न लड़ने से राजू कुकरेजा की राह आसान
- 3 दिन पहले
- ग्वालियर मोबाइल कारोबारी रातों रात 7 करोड़ लेकर चंपत, घर दुकान सब बेच गया
- 3 दिन पहले
- ग्वालियर जीवाजी क्लबः सहसचिव पद पर धर्मेन्द्र अग्रवाल को मिल रहा व्यापक समर्थन
- 4 दिन पहले